गुमला, फरवरी 3 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरी रोड स्थित इडरो नहर के पास सोमवार देर रात सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। हादसे में कांशी टोली निवासी झलक राम (50), हुडको टोली निवासी सोनू पांडा (26), खरका निवासी प्रदीप उरांव (25) और मनीष उरांव (16) शामिल हैं।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल झलक राम को रांची रिम्स रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार झलक राम अपने साथियों के साथ शादी समारोह में ढोलक बजाकर पैदल गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक भी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.