बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की मौत
आजमगढ़, जून 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी बाजार के पास बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की उपचार के दौरान शनिवार की शाम मौत हो गई। शहर के एक निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोसड़ीपट्टी गांव निवासी 52 वर्षीय बलिराम राजभार 11 जून की शाम को घर से साइकिल से पटवध बाजार जा रहे थे। पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- सुपौल : सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया था। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रह था। उपचार के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। उनकी दो बेटी एक बेटा हैं। घटना के बाद से परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.