बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत
आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मईखरगपुर गांव के पास दो दिन पहले बाइक के टक्कर से घायल वृद्ध की मंगलवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वृद्ध की दुर्घटना मईखरगपुर गांव निवासी चंद्रबली (80 वर्ष) घर के पास सोमवार सुबह सड़क के किनारे टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। वृद्ध को राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। उन्हें तीन पुत्र है। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। डीजे लदी पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत
युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.