प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- कपासी निवासी शिवमूर्ति वर्मा की 52 वर्षीय पत्नी सुखना देवी को बुधवार शाम सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दिया था। इससे सुखना देवी के साथ बाइक सवार भी घायल हो गया था। देर रात सुखना को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ अभिषेक सिरोही ने बताया है कि टक्कर मारने वाला युवक भी घायल हुआ था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...