आजमगढ़, जनवरी 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र के सिंहीगढ़ बाजार में तीन दिन पूर्व बाइक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बाजार से दवा लेकर पैदल घर लौट रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रौनापार के अराजी देवारा करखिया बाढू का पूरा गांव निवासी 33 वर्षीय गीता यादव पत्नी पिंटू यादव बीमार थी। पांच दिन पूर्व वह दवा लेने के लिए सिंहीगढ़ बजार गई थी। शाम को दवा लेकर पैदल घर लौट रही थी। सिंहीगढ़ बाजार के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। महिला के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद ...