आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अलीनगर के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में घायल मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव निवासी 33 वर्षीय अजय कुमार मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह वह घर से मजदूरी करने के लिए अमिलो गया था। दोपहर में बाइक से घर लौट रहा था। मुबारकपुर कस्बे के अलीनगर के पास दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से मुबारकपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक के टक्कर से युवक की मौत घायल को मंडलीय अस्पतल में भर्ती कराया गया था। देर रात उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.