बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की मौत, चालक घायल
भागलपुर, जून 9 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के लिए किशनगंज ले जाने के दौरान मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में बाइक चालक भी घायल हो गया, जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएच-99 पर टप्पू ब्लॉक चौक के समीप सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे कलागाछ निवासी 70 वर्षीय कमरून निशा, पति रफीक आलम, मवेशी के साथ सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके हाथ-पैर टूट गए तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सामुदायिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.