फतेहपुर, फरवरी 25 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। चकमुगल थाना थरियांव निवासी संजीव ने बताया कि दो फरवरी की शाम उनके पिता शत्रुघन को लोधीगंज के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल से हालत नाजुक होने पर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां सात फरवरी को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...