रुद्रपुर, फरवरी 19 -- सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हायर सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिव कालोनी निवासी गिरधारी लाल पॉपकॉर्न बेचकर परिवार का गुजारा करता था। 23 जनवरी को वह दोपहर में फेरी कर साइकिल से वापस आ रहा था कि सबौरा के पास पीछे से एक बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने साइकिल और बाइक को झनकट चौकी में खड़ा कर घायल को उप चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। काफी इलाज के बाद भी घायल की हालत नहीं सुधरी। डॉक्टरों के मना करने पर परिजन उसे घर ले आए। जहां हालत बिगड़ने पर बुधवार 18 फरवरी को उप चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के...