बाइक की टक्कर से घायल पूर्व चिकित्सक की गई जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के हंडौर निवासी 73 वर्षीय पूर्व चिकित्सक हरिश्चन्द्र शुक्ला 16 जुलाई की सुबह नौ बजे करीब गांव के पास ही लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पार कर रहे थे। राजमार्ग पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर में घायल वृद्ध का लखनऊ के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को सुबह इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में मृतक के भाई विश्वंभर शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: हादसे में घायल व्यवसायी की एक माह बाद मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.