बाइक की टक्कर से घायल की उपचार के दौरान मौत
मथुरा, मार्च 28 -- थाना हाइवे के अंतर्गत सौंख रोड पर पालीखेडा चौराहे के समीप पांच दिन पूर्व बाइक भिड़ंत में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च को सौंख रोड पर गांव पालीखेड़ा चौराहे के समीप बाइक भिडंत में शेखर (19) निवासी मगोर्रा घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उपचार को भर्ती कराया था। उसकी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.