गंगापार, जून 6 -- हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी रमनपुर गांव निवासी अधेड़ की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद तीन सप्ताह तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के पश्चात इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भीटी रमनपुर गांव निवासी राम अछैवर बिंद बीते 11 मई को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।मृतक के पुत्र नंदलाल बिंद ने घटना के संबंध में 19 मई को हंडिया थाने में लिखित तहरीर देकर बाइक चालक अभ...