पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। थाना गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया नवदिया निवासी रामबेटी ने एसपी के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि पांच मार्च 2026 को उसके पति राम बहादुर साइकिल से पीलीभीत की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने आई बाइक के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पति की साइकिल में टक्कर मार दी। बाइक पर चार लोग सवार थे। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.