आजमगढ़, फरवरी 22 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के सुम्हाडीह बाजार के पास रविवार दोपहर बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। घटना के समय किसान खेत से पैदल घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पवई थाना क्षेत्र के सुम्माडीह गांव निवासी 50 वर्षीय मुंशी लाल रविवार को खेत देखने के लिए गए थे। दोपहर में पैदल खेत से घर लौट रहे थे। सुम्माडीह बाजार के पास पीछे से आ रही बाइक टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायल को पवई सीएचसी पर पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मुंशी के दो बेटा और तीन बेटी हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.