कौशाम्बी, फरवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के घना का पूरा गांव की सुमन देवी ने बताया कि 10 फरवरी की शाम उसके पति सुभाष चंद्र खेत में पानी लगाए हुए थे। सबमर्सिबल बंद करने के लिए जाते वक्त तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी थी। इससे पीड़िता के पति को गंभीर चोट आई। अभी भी मंझनपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.