लखीसराय, अप्रैल 19 -- लखीसराय। अमहरा थानाक्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान अमहरा निवासी बच्चू मिस्त्री का पुत्र मुन्ना शर्मा उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि वे सुबह खेत देखने के लिए निकले थे तभी किसी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में उनके शरीर में गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने हालत को गंभीर बताया है। यह भी पढ़ें- पसराहा में बाइक और किसान की टक्कर में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...