बाइक की टक्कर से किसान की मौत, रंजिश का आरोप
सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मालीजोत गांव के पास शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने गांव के ही एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।क्षेत्र के बड़हर घाट गांव निवासी मोतीलाल(52) पुत्र मेहीलाल शुक्रवार शाम करीब सात बजे खेत में धान की रोपाई का काम कराकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि मालीजोत गांव के पास गांव का ही एक युवक बाइक से पहुंचा और पुरानी रंजिश में मोतीलाल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। आसपास मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.