फतेहपुर, मार्च 5 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कनेरी गांव में बुधवार दोपहर सड़क हादसे के बाद तनाव की स्थिति बन गई। बाइक की टक्कर से एक किशोर गंभीर घायल हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक और उसकी बहन को करीब दो घंटे तक कमरे में बंद कर बंधक बनाए रखा। पुलिस के पहुंचने पर दोनों को छोड़ा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कनेरी गांव निवासी मोनू का नौ वर्षीय पुत्र कपिल बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुलदीप की बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल को सीएचसी बिंदकी ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल किशोर के परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने बाइक चालक कुलदीप को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में उसे छुड़ाने पहुंची उसकी बहन सोनम देवी को भी लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.