हाथरस, फरवरी 15 -- हाथरस, संवाददाता। शनिवार की देर रात इगलास रोड़ पर गांव मई के निकट कांवड़ लेकर आ रहे युवक को पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने कांवड़िये को मृत घोषित कर दिया। मृतक कांवड़िया कस्बा मुरसान के मोहल्ला व्यापारियान का रहने वाला था। मोहल्ला व्यापारियान निवासी 27 वर्षीय अजय पुत्र राजवीर कुछ लोगों के साथ रामघाट पर कांवड़ लेने के लिए गया हुआ था। कांवड़ लेने के बाद शनिवार रात को वापस लौटकर अपने घर आ रहा था। इगलास रोड पर गांव मई के निकट पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने कांवड़िया में टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने कांवड़िये को मृत घोषित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.