बाइक की टक्कर से ऑटो पलटा, छात्रा समेत तीन घायल
इटावा औरैया, मार्च 16 -- कस्बा क्षेत्र के ऊसराहार मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। हादसे में छात्रा सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। कस्बे के बिरियन मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय फरीद पुत्र अमरुद्दीन ने बताया कि वह बालूगंज से ऑटो में सवारियां लेकर ताखा की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो पुराना भरथना स्थित चढ़ैया के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। हादसे में ऑटो चालक फरीद के अलावा थाना ऊसराहार क्षेत्र के अतैया ताखा निवासी 62 वर्षीय रामचंद्र पुत्र राम सिंह जोकि इटावा से अपने गांव जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.