बाइक की टक्कर से एएसआई घायल, केस दर्ज
रुडकी, मार्च 28 -- कलियर। कलियर में तैनात एएसआई सूरज सिंह नेगी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसआई सूरज सिंह नेगी के भाई नीरज नेगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके भाई 21 मार्च रमजान और ईद के मद्देनजर शांति व्यवस्था के लिए ड्यूटी पर थे। वह अपनी बाइक से कलियर-रुड़की रोड पर एमएम होटल के सामने सड़क पार कर रहे थे। इस बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.