प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- दुर्गागंज। रानीगंज थाना क्षेत्र दिलशाद पुत्र मुमताज अली निवासी हुसैनपुर और शेख बाबू पुत्र मोबीन निवासी हुसैनपुर दोनों व्यक्ति अपने ई-रिक्शा से दुर्गागंज बाजार में जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा बगल स्थित नाले में पलट गया। ई-रिक्शा चालक दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में बैठे साथी को हल्की-फुल्की चोटें आई। क्षेत्रीय लोगों की मदद से ई-रिक्शा को नाले से बाहर निकाला गया। घायल व्यक्तियों को ट्रामा सेंटर रानीगंज भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.