कन्नौज, मार्च 24 -- तालग्राम, संवाददाता। सड़क हादसे में घायल इंटरमीडिएट छात्र की सोमवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में छात्र के चाचा और चचेरा भाई का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को छात्र का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तालग्राम थाना क्षेत्र के मुंडाला गांव निवासी ऋषभ सिंह 18 वर्षीय 21 मार्च की शाम अपने चाचा दम्मी लाल 30 वर्षीय के साथ तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरोरी स्थित मामा के घर जा रहे थे। बाइक दम्मी लाल चला रहे थे। सियापुर मोड़ के पास उन्हें ऋषभ का चचेरा भाई अर्पित सिंह मिल गया। तीनों सड़क किनारे बाइक खड़ी कर आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा ...