कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कठारा गांव के पास मंगलवार देर रात लहरापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से औरैया जिले का एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको हेलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। औरैया जिले के पूरा मन्यौड़ा गांव के रहने वाले सत्येन्द्र उर्फ कल्लू मंगलवार को ट्रैक्टर पर आलू लादकर रसूलाबाद कस्बे के एक कोल्ड स्टोर में रखने आए थे। देर रात आलू रखवाने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहे थे। लहरापुर रोडपर रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कठारा गांव के निकट वह ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद लघु शंका करने जा रहे थे। इसी बीच वहां से निकली तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.