अमरोहा, मार्च 2 -- डिडौली क्षेत्र के गांव असगरीपुर में रविवार शाम हादसे में आठ वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव निवासी मजदूर संजीव कुमार के परिवार में पत्नी गुड्डी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उनका तीसरे नंबर का आठ वर्षीय बेटा शिवा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। रविवार शाम वह असगरीपुर गांव स्थित अड्डे पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मनोटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी, हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे गांव में ही एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। बताया गया है कि परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.