बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल
इटावा औरैया, मई 26 -- भरथना। गांव सराय चौरी में सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। गांव सराय चौरी निवासी 52 वर्षीय अखिलेश पुत्र भोले सिंह सोमवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.