इटावा औरैया, मार्च 14 -- लोहामंडी निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद वसीम पुत्र अनार खां शनिवार सुबह बस स्टैंड के पास पालिका बाजार के सामने खड़े थे। इसी दौरान बस स्टैंड चौराहे की ओर से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वसीम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल वसीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...