गोंडा, मार्च 2 -- गोण्डा। मंडैया के पास बीते दिनों तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से त्रिवेणी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के उनकी मौत हो गई। मामले में बेटे की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली कदेहात क्षेत्र के माधवपुर ग्राम हरखापुर निवासी राजकुमार यादव पुत्र त्रिवेनी प्रसाद यादव के मुताबिक तीन फरवरी सुबह लगभग 11.30 बजे उनके पिता त्रिवेनी प्रसाद घर का आवश्यक सामान लेने के लिए मण्डया चौराहा गये थे। मण्डया चौराहे के आगे ताज टेन्ट हाउस के घर के सामने पक्की रोड पर पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति तेज रफ्तार से असावधानी पूर्वक मोटर साइकिल चलाते हुए उनके पिता को ठोकर मार दी। जिससे उनके पिता पक्की रोड पर गिर गये, और काफी चोटे आ गयी थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित मौके...