श्रावस्ती, फरवरी 3 -- इकौना, संवाददाता। तीन अलग अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर राजा निवासी सालिक राम साहू (50) पुत्र राम प्रसाद मंगलवार को पैदल ही अपने घर से घरेलू सामान लेने किराना की दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान इसी थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी विक्की (20) बाइक से कटरा की ओर जा रहा था। पेटहरिया पुल के पास पहुंचते ही विक्की अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे सालिकराम से टकरा गया। हादसे में दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की ओर से डायल 112 पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.