सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोल्हनपारा गांव में बुधवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की गुरुवार की शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी राम मया सिंह (59) पुत्र स्वर्गीय राम निधि सिंह बुधवार रात एक निमंत्रण करने के लिए पैदल जा रहे थे। गांव में नहर की पुलिया के पास पलिया देवापुर निवासी बाइक सवार संदीप और धीरज ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट की पुष्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.