बहराइच, जनवरी 28 -- पयागपुर, संवाददाता। पयागपुर इलाके के नेजाभार गांव में मंगलवार रात सड़क पार कर रहे अधेड़ सहित तीन को बाइक सवार टक्कर मार कर फरार हो गया। आनन फानन में एंबुलेंस से एक गंभीर घायल अधेड़ को पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। पयागपुर थाने के नेजाभार गांव में मंगलवार रात सड़क पार कर रहे इसी थाने के सुनगा धौली गांव निवासी रामखबर (60)पुत्र पीताम्बर, लल्लन (55) पुत्र राम अभिलाख व उनके बेटे पप्पू (22) सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हे टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। जिसके चलते राम खबर गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.