प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। पेट्रोल पंप से फ्यूल लेकर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल के परिवार को सूचना दी और घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के पाठक का पुरवा घोसियान निवासी 50 वर्षीय समशेर शुक्रवार दोपहर थाना क्षेत्र के मंदाह पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल लेने के लिए गए थे। लौटते समय चिलबिला की तरफ से तेज रफ्तार बाइक सवार ने शमशेर की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से समशेर घायल हो गए थे। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई, सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार देरशाम समशेर के बेटे अफरोज की तहरीर पर पुलिस ने नदीम पुत्र सलीम निवासी कंधई हनुमानगंज बाजार निवासी के खिलाफ केस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.