गोंडा, अप्रैल 17 -- वजीरगंज। कस्बा के ब्रह्मचारीपुरवा के राजकुमार पुत्र चंद्रभान दूबे ने थाने पर तहरीर दी है। इसके मुतबिक गुरुवार दोपहर उनके पिता चंद्रभान दूबे (70) पैदल वजीरगंज बाजार दवा लेने गए थे। रास्ते में पंसारी की दुकान के सामने अयोध्या हाईवे पर किसी बाइक चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता घायल होकर गिर गए। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि बेटे के तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...