बाइक की टक्कर लगने से किसान और युवक घायल, रेफर
शाहजहांपुर, जून 23 -- शाहजहांपुर। खुटार में मंगलवार सुबह नौ बजे मुरादपुर हाइवे से मैनिया जाने वाले रोड पर बाइक की टक्कर लगने से गांव मुरादपुर निबिया खेड़ा निवासी उस्मान अली घायल हो गए। को बाइक ने टक्कर मार दी। टकराने के बाद बाइक सवार गांव ढकना लहिया निवासी अनुज कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने 108 एंबुलेंस कर्मी सुशील कुमार, मनोज कुमार की मदद से घायलों को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों ने कहा कि उस्मान अली खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। किसी काम से सड़क पार कर रहे थे। तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार पिकअप से ओवरटेक कर रहा था। इससे यह हादसा हो गया। दोनों की हालत नाजुक है। उस्मान अली के परिजनों ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.