सिद्धार्थ, मार्च 24 -- भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद । त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पीएचसी भनवापुर मोड़ पर रविवार की देर शाम बाइक की टक्कर में एक शिक्षामित्र समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने दोनों को बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बस्ती से शिक्षामित्र की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हरनाखुरी गांव निवासी शिक्षामित्र रामनेवास(48) की तैनाती क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सहिजवार में है। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे रामनेवास अपनी बाइक से भनवापुर से वापस अपने घर आ रहा था। अभी वह पीएचसी के मोड़ पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ही महतिनियां खुर्द गांव निवासी ग्यादीन (25) की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.