साहिबगंज, अप्रैल 3 -- राजमहल, प्रतिनिधि। उधवा- राजमहल फोर लेन मुख्य मार्ग पर मनसिंघा के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइक के आमने-सामने के टक्कर में गिरकर एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महाजनटोली के मुस्ताक शेख (18) अपने दोस्त के साथ बाइक से उधवा की ओर से घर लौट रहा था। मनसिंघा के पास सामने से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उसकी बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में मुस्ताक शेख गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने टोटो से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया । डॉक्टर सादिक अंसारी ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना के एसआई रामधन उरांव मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.