बांदा, मार्च 13 -- बांदा। संवादाता जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरीपुरवा मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक वृद्ध को भी चोटें आई हैं।झंझरीपुरवा निवासी 25 वर्षीय सररवन कुमार, पुत्र कृष्णपाल अपनी मोटरसाइकिल से जसपुरा से गांव की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहे 71 वर्षीय जगदेव पुत्र रामसजीवन निवासी झंझरीपुरवा की बाइक से उनकी मंदिर के पास टक्कर हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायल सरवन कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...