बाइक की टक्कर में महिला जख्मी
बगहा, जून 25 -- नरकटियागंज। नगर के अस्पताल चौक पर दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। घटना 23 जून की देर शाम की है।जख्मी महिला का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। पुलिस की तत्परता से महिला की जान बच गयी। बताया जाता है कि सीतापुर बलुआ गांव निवासी नेजामुद्दीन अंसारी अपनी पत्नी नगीना खातून (29) के साथ बाइक से नरकटियागंज बाजार आ रहे थे। इसी दौरान अस्पताल चौक के समीप अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार दी और फरार हो गया। इससे नगीना बुरी तरह से जख्मी हो गयी। पति भी बाइक से गिर कर घायल हो गया। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर में महिला जख्मी इस बीच गश्ती में निकले एसआई पप्पू कुमार ने महिला को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस दरियादिली पर लोगों ने खूब सराहा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की सेवा करना पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.