सिद्धार्थ, मार्च 18 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर मंगलवार की दोपहर कोइरीडिहा गांव के पास बाइक की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के टेड़िया गांव निवासी रोशन(18) पुत्र संखराम बाइक से मड़वा जा रहा था। अभी वह कोइरीडिहा गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। इसमें रोशन व दूसरे बाइक पर सवार मिश्रौलिया थाना क्षेत्र दसिया गांव निवासी अहमद रजा घायल हो गए। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंच दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...