बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
अमरोहा, जून 23 -- जोया। अमरोहा-जोया मार्ग पर सड़क पार करते समय पीछे से आ रही बाइक की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। एक को सीएचसी तो दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला मुल्लाना निवासी सैफ पुत्र मुशर्रफ अमरोहा से आते समय कस्बे में अपनी गली को मुड़ रहा था तभी पीछे से आ रही बाइक सवार रजबपुर थाना क्षेत्र के घनसूरपुर निवासी आयुष पुत्र हरकिशोर की बाइक की अगली बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आयुष को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं सैफ को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस स्तर पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.