छपरा, मई 26 -- तरैया। थाना क्षेत्र के छपिया गांव स्थित तरैया-मशरक एसएच-73 मुख्य सड़क पर मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में टीकमपुर गांव निवासी रियाजुद्दीन व कादिर हुसैन शामिल हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे युवक पर चाकू से हमलामारपीट की घटना रास्ते के विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल पानापुर। थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में मंगलवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि मंगलवार की अहले सुबह...