बदायूं, मार्च 2 -- बिनावर, संवाददाता। बाइक सवार दंपति को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिनावर थाना क्षेत्र के मौसमपुर मार्ग पर नादौलिया गांव के पास हादसा हुआ। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा पुरोहित गांव के रहने वाले उदयवीर सिंह अपनी पत्नी गुड्डी 50 वर्ष के साथ फतेहपुर थाना बिनावर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। गुड्डी अपनी मां से होली पर मिलने जा रही थीं। सोमवार को जैसे ही उनकी बाइक नादौलिया गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रही दूसरी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुड्डी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से...