आरा, फरवरी 24 -- आरा, हि.सं.। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें चाचा-भतीजी समेत दोनों बाइक पर सवार चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। दूसरे का इलाज आरा सदर, जबकि दो का किसी निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में एक बाइक पर सवार सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव निवासी बृज मोहन सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और राजू सिंह की 15 वर्षीया पुत्री पूनम कुमारी शामिल है। दोनों चाचा-भतीजी बताये जा रहे हैं। पूनम कुमारी ने बताया कि वह अपने चाचा विकास कुमार के साथ बाइक द्वारा अपने गांव से सिकरहट्टा बाजार स्थित बैंक जा रही थी। उसी दौरान सिकरौल गांव के समीप सामने से आ रही बाइक सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.