जौनपुर, मार्च 26 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बिलोई में मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में घायल एक मजदूर की बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम सैदानी थाना सुजानगंज निवासी 30 वर्षीय कृष्ण कुमार अपने 28 वर्षीय साथी लालजी गौतम के साथ बाइक से मकान की शटरिंग के लिए जा रहआ था। बिलोई गांव के पास सामने से आ रहे कृष्ण कुमार और लालजी की बाइक से टक्कर हो गई थी। इसमें अमांव निवासी 17 वर्षीय सौरभ व 20 वर्षीय पप्पू घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां बुधवार की देर रात्रि कृष्ण कुमार की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हि...