बाइक की टक्कर में घायल पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
उरई, जून 13 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरई में बीते सप्ताह दो बाइकों की भिड़ंत में घायल मनीराम निवासी मुसमरिया ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मनीराम 03 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे पुत्र राजू के साथ बाइक से कालपी न्यायालय जा रहे थे। बैरई के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक चला रहे अमित निवासी मुसमरिया ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में मनीराम के हाथ-पैर में फैक्चर हो गया। आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से लाइब्रेरी संचालक जख्मी, केस यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में चालक पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.