पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर। पाटन थाना क्षेत्र में शनिवार रात में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कोल्हुआ किसैनी गांव निवासी 40 वर्षीय राजमोहन भुइयां के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजमोहन भुइयां किसी काम से पाटन गए थे और शाम करीब सात बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी स्थिति चिंता जनक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...