सोनभद्र, जून 9 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत सोमवार रात्रि में बाइक की टक्कर में दो युवक गम्भीर घायल हो गये जिनमें एक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक रंजीत कुमार वैश्य पुत्र राकेश वैश्य उम्र 25 वर्ष निवासी लोझरा तथा साहिल भारती पुत्र पवन भारती उम्र 20 वर्ष निवासी पिपरी सोनवानी की बाइक में लगभग शाम सात बजे भिड़न्त हो गयी जिसमें दोनों को ही चोटें आयी। रंजीत को परिजनों को सूचना देकर डिबुलगंज अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत ठीक बतायी गयी है लेकिन साहिल की हालत को देखते हुए परिजन एनटीपीसी शक्तिनगर ले गये है जहां हालत चिंताजनक बतायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...