फतेहपुर, मई 7 -- खागा। कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर कटोघन टोल प्लाजा के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत से हुआ। बताया जा रहा है कि दुर्घटना गलत दिशा में बाइक चलाने के कारण हुई। दोनों युवक हेलमेट भी नहीं पहने थे। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बेंचू का पुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय भैरव प्रसाद दिल्ली में पेंटर का काम करता था। गुरुवार को वह अपने रिश्तेदार विजय कुमार निवासी पुरईन के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। यह भी पढ़ें- दरियापुर में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, दो घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक कटोघन टोल प्लाजा के पास गलत दिशा में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बदायू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.