आरा, मार्च 7 -- पीरो। पुलिस ने बाइक की चोरी के मामले में पीरो थाना क्षेत्र के बचरी निवासी विमलेश कुमार उर्फ गोलू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीरो गांव निवासी अजमल खान बाईक खड़ी कर दुकान में खरीदारी के लिये चले गये। इस बीच आरोपित विमलेश कुमार बाइक लेकर भागना चाहा, तो आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...