हजारीबाग, अप्रैल 2 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोनहारा खुर्द में बुधवार के रात में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी हो गई। इस बाबत में शिबू राणा ने थाना में आवेदन दिया है। उसने कहा है कि मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर जेएच 10 बीएम 2237 मेरे घर के सामने खड़ा कर रखे। बुधवार के रात में चोरी हो गई। चोरी के बाद एक अज्ञात मोबाइल फोन नंबर से फोन कर धमकी देते हुए फायनेंस कंपनी का आदमी बताते हुए बाइक के कागजात मांग की है। इस संबंध में शिबू राणा ने पुलिस से फोन नंबर की तहकीकात कर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...